फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विवाह से पहले एचआईवी पॉजिटिव होने की बात छिपाने का आरोप

Sun, 08 Feb 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- युवक का आरोप बीमारी उजागर होने पर मायके पक्ष ने की अवैध धन की मांग और जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

युवक ने पत्नी समेत छह पर दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस ने शुरू की जांच
पिरान कलियर। कलियर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी और उसके मायके पक्ष पर विवाह से पूर्व एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी छिपाने बाद में अवैध धन की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम जसवावाला निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 15 फरवरी 2023 को ग्राम चमनपुरा, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर (यूपी) निवासी के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी की तबीयत लगातार खराब रहने लगी। कई स्थानों पर उपचार कराने के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नही हुआ। जब पत्नी को देहरादून के एक अस्पताल ले जाया गया तो जांच में उसके एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने बताया कि संक्रमण तीसरे स्तर पर है जो कई वर्षों में विकसित होता है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के माता-पिता और अन्य परिजनों को इस बीमारी की जानकारी पहले से थी इसके बावजूद छिपाकर विवाह कराया गया।
विज्ञापन

बताया कि बीमारी की जानकारी सामने आने के बाद पत्नी के मायके पक्ष की ओर से अवैध रूप से धन की मांग की जा रही है। मांग पूरी न होने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित ने बताया कि वह स्वयं एचआईवी निगेटिव है और इस घटना के बाद से उसका पूरा परिवार भयभीत है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी की पत्नी समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें