फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवती का फोटो एडिट कर वायरल करने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
युवती की फोटो एडिट कर रिश्तेदारों को भेजकर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर निवासी अब्दुल रहमान उसके फोटो एडिट कर रिश्तेदारों को भेज रहा है और उसे लगातार परेशान कर रहा है। फोटो को एडिट कर वायरल करने की भी धमकी दी जा रही है। उसका एक रिश्ता भी तुड़वा दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन






Iमहिला से छेड़खानी, रोकने पर पीटाI

घर पर महिला को अकेला देख छेड़खानी और गाली-गलौज व मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज किया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर की शाम सात बजे गांव कुछ लोग उसके घर पहुंचे और पति के बारे में जानकारी मांगी। इस दौरान उसे अकेला देख छेड़खानी कर दी। इसके बाद पति अपने भाई और अन्य लोगों के साथ घटना की जानकारी देने ग्राम प्रधान पति को देने जा रहे थे तो रास्ते में उनके साथ भी गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसमें पति समेत दो लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को देहरादून के हायर सेंटर पर रेफर किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें