यूपी का दबंग बताते हुए लाखों की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में शेरपुर बेला गांव के किसान हरपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के उदियावाला गांव निवासी जितेंद्र कुमार उसके पास आया। उसने खुद को मुजफ्फरनगर का दबंग बताते हुए उससे 1.20 लाख की रंगदारी मांगी। आरोप है कि पैसे न देने पर हत्या की धमकी दी। खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।