फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खनन का विरोध करने पर फावड़े से हमला करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायसी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष के मामले में दूसरे पक्ष ने कृषि भूमि पर खनन किए जाने और विरोध करने पर फावड़े से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ क्राॅस रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के रायसी में बीते दो जून की रात को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। एक पक्ष के विकास कुमार ने आरोपी अंकुल, आनंदपाल, प्रवीण और कार्तिक पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हमला करके घायल कर देने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।



वहीं अब मामले में दूसरे पक्ष की ओर से अंकुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने रायसी में कृषि भूमि क्रय की हुई है। आरोपी विकास ठाकुर निवासी हबीबपुर कुड़ी, मजीद व आशू निवासीगण ग्राम कुड़ी भगवानपुर अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ उसके खेत में ट्रैक्टर से अवैध खनन कर रहे थे।
विज्ञापन


रात के समय वह अपने खेत में गया और लोगों को खनन करते देखा तो उसने इसका विरोध कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। ऐसे में आरोपियों ने फावड़े और डंडों से उसपर हमला कर दिया। किसी तरह वहां से भागकर उसने अपनी जान बचाई। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें