फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 40 किलो पशु मांस के साथ आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बीज गोदाम रोड पर एक मकान में छापा मारकर बड़ी मात्रा में पशु मांस बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपी मौके से छत के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने मांस को नष्ट कर दिया है और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंगलवार सुबह वे टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बीज गोदाम रोड स्थित एक मकान में सोनू और अन्य लोग पशु कटान कर मांस बेचने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मकान पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही एक युवक छत के रास्ते भाग निकला।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक अन्य युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम बबलू निवासी बीज गोदाम रोड बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई सोनू के साथ मिलकर भैंस काटी थी। तलाशी के दौरान पुलिस को मकान के बाथरूम से भैंस का लगभग 40 किलो मांस मिला। पुलिस ने मौके से कटान और पशु के अवशेष भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें