काफी समय से मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि एसएसपी नवनीत सिंह ने मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त चल रहे आरोपी सईद निवासी ग्राम लादपुर कोतवाली लक्सर के खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। बृहस्पतिवार को एक ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।