कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात को बाजार चौकी प्रभारी नगर में गश्त पर थे। इस दौरान एक संदिग्ध ने पुलिस को देख छिपने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशू निवासी ग्राम केहड़ा बताया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।