हरिद्वार रोड स्थित गुलमोहर ग्रीन्स सोसायटी के टावर-2 के निवासियों ने सामान्य आवागमन और आपातकालीन मार्ग खुलवाने की मांग की है। निवासियों का आरोप है कि एचआरडीए के स्वीकृत मानचित्र में प्रस्तावित मार्ग पर झूले, स्लाइडर और अन्य खेल सामग्री स्थापित होने से रास्ता बाधित है। निवासी संदीप अग्रवाल और सरिता यादव ने एचआरडीए, अग्निशमन विभाग और उपजिलाधिकारी को शिकायत देकर मार्ग को अवरोध मुक्त कराने की मांग की है। उनके अनुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार ने सात अक्तूबर को आरडब्ल्यूए को दो सप्ताह के भीतर मार्ग खुलवाने और अवरोध हटाने के निर्देश दिए थे। हालांकि, कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया गया है। निवासियों ने प्रशासन से स्वीकृत मानचित्र के अनुसार रास्ता खुलवाने और एंबुलेंस सहित आपातकालीन सेवाओं के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है। संवाद