फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के तार सहित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने फैक्टरी से बिजली मोटर की तार चोरी करने वाले आरोपी को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर के पास नेचुरल हर्बल एंड फॉर्मुलेशन फैक्टरी के मैनेजर रोहित कुमार ग्राम शफीपुर थाना गंगनहर ने एक जुलाई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी फैक्टरी में पिछले गेट से घुसकर चोरों ने बिजली मोटर के तार चोरी कर लिए हैं। इसके बाद पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए घटना के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में लेकर खंगाली गई। देर शाम पुलिस टीम ग्राम सिसौना के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम समीर निवासी ग्राम नवादा रोलाहेडी थाना कलियर बताया। पूछताछ में उसने बिजली की मोटर के तार चोरी करने की बात भी कबूली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए हुए तारों के दो बंडल तार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें