फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, 6 अक्तूबर की रात को पुलिस टीम रायसी से महाराजपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर गश्त पर थी। इस दौरान सत्संग भवन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की। आरोपी से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी नेे अपना नाम तेजपाल निवासी ग्राम डूंगरपुर कोतवाली लक्सर बताया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


बिजली चोरी में महिला सहित पांच पर कार्रवाई

लक्सर। ऊर्जा निगम की टीम ने एसडीओ अमीचंद बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर नगर और देहात क्षेत्र में छापे मारे। छापे के दौरान यहां पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने बिजली चोरी में इस्तेमाल केबल जब्त कर लिए। मामले में विभाग के अवर अभियंता संदीप कुमार और पवन सक्सेना की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने एक महिला सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तीन दिन बंद रहेगी रेलवे काॅसिंग

लक्सर। रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के कारण मुंडाखेड़ा कलां और खरंजा गांव के पास स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर तीन दिन तक यातायात बंद रहेगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ मनोज सुधाकर ने बताया कि लक्सर-रायसी रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित समपार संख्या 502सी पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। कार्य के दौरान 8 अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक यहां यातायात बंद रहेगा। इस दौरान राहगीर समपार संख्या 503सी का प्रयोग आवागमन के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें