फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजार चौकी पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, बाजार चौकी प्रभारी विपिन कुमार कांस्टेबल सुरेश और पीआरडी ओम सिंह के साथ बृहस्पतिवार देर शाम को गश्त पर थे। इस दौरान नरोजपुर गांव की पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर पुलिस ने उससे पूछताछ की। आरोपी से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक निवासी ग्राम बहादरपुर खादर बताया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें