फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चेक बाउंस मामले में सजा के बाद अभियुक्त फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक बाउंस के एक मामले में शुक्रवार को अदालत ने जैसे ही दो साल की सजा सुनाई अभियुक्त कोर्ट परिसर से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी नीरज गोस्वामी के खिलाफ चेक बाउंस का मामला दर्ज था। शुक्रवार को वह रुड़की के रामनगर स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में तारीख पर पेश हुआ था। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे दो वर्ष की सजा सुनाई। इसके बाद कोर्ट मोहर्रिर अभियुक्त को कोर्ट रूम से बाहर लेकर आया। इसी दौरान अभियुक्त ने मौका पाकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मोहर्रिर ने शोर मचाकर उसका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन अभियुक्त फरार हो गया।



घटना की सूचना तुरंत गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अभियुक्त की तलाश शुरू की। पुलिस ने संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां दबिश दी, लेकिन अभियुक्त का कोई पता नहीं चल सका। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि अभियुक्त की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। इस मामले में गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें