नगर पंचायत के बेड़पुर निवासी इसरार ने उपजिलाधिकारी रुड़की को प्रार्थनापत्र देकर ग्राम सभा की भूमि पर भूमाफियाओं पर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। उसने भूमाफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है ताकि ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा रोका जा सके। इसरार ने उपजिलाधिकारी को दिए पत्र में बताया कि नगर पंचायत के बेड़पुर में खाता नंबर 678 व 1052, कुल रकबा लगभग 1.7180 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार की ओर से ग्राम समाज के नाम दर्ज है। इस भूमि पर कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। भूमि पर नींव (बुनियाद) भरने का कार्य किया जा रहा है। समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा हो सकता है। इसरार ने उपजिलाधिकारी से भूमाफियाओं पर कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद