फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी स्कूल में पढ़ती है। गांव का ही एक युवक उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता रहता था। 24 फरवरी को आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।



इससे आहत किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जान देने का प्रयास किया। परिजन के जानकारी करने पर उसने युवक की करतूत के बारे में बताया। उन्होंने इसकी शिकायत की तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना ने घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस बीच आरोपी युवक लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार रात को आरोपी की लोकेशन मिलने पर एक ठिकाने से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत मेंं भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें