फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से छह जगह बनेंगे आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से छह जगह बनाए जाएंगे आधारकार्ड
विज्ञापन

- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पोस्ट ऑफिस और बैंकों का किया निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
रुड़की। आधार कार्ड बनवाने के लिए मची मारामारी को देखते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने बुधवार को डाकघर समेत उन सभी बैंकों और बीएसएनएल कार्यालय का निरीक्षण किया, जिन्हें आधार कार्ड बनाने की सूची में शामिल किया गया है। बीएसएनएल और पंजाब एंड सिंध बैंक में कार्ड नहीं बनाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जेएम ने बताया कि सोमवार से डाकघर समेत छह जगहों पर आधार कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विगत सोमवार को रुड़की के मुख्य डाकघर में 2700 लोगों के एकसाथ पहुंचने से अव्यवस्था हो गई थी। बुधवार को जेएम ने इसका संज्ञान लिया। जेएम सबसे पहले बीएसएनएल ऑफिस पहुंचीं। यहां दो मशीनें बंद पड़ी थी। इसके संबंध में अधिकारियों ने कुछ तकनीकी खामियां बताईं। अधिकारियों ने सोमवार से दोनों मशीन शुरू कराने की बात कही। वहीं, एसबीआई की मुख्य शाखा में भी आधारकार्ड नहीं बन रहे थे। जेएम ने बताया कि यहां पर आधारकार्ड बनाए जा रहे हैं। लेकिन, दो दिन से संबंधित कर्मचारी छुट्टी पर होने के कारण कार्ड नहीं बन रहे हैं। इसके अलावा इंडियन ओवरसीज बैंक की बीएसएम शाखा में आधारकार्ड बनाते मिले। एचडीएफसी बैंक में भी कार्ड बन रहे हैं। जबकि पंजाब एंड सिंध बैंक में आधारकार्ड नहीं बनाए जा रहे थे। जेएम ने बताया कि सोमवार से बीएसएनएल आवास विकास और सिविल लाइंस, एसबीआई मेन ब्रांच, इंडियन ओवरसीज बैंक बीएसएम चौक, पंजाब एंड सिंध बैंक सिविल लाइंस, एचडीएफसी बैंक में नियमित रूप से आधार कार्ड बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें