फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती और दो किशोरियां लापता

Wed, 18 Nov 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
कनखल, ज्वालापुर, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक युवती और दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 17 नवंबर की सुबह महिला विद्यालय में पढ़ने गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की। पिता ने आशंका जताई है कि बेटी किसी युवक के संपर्क में थी। वहीं, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती भी लापता हो गई। युवती डी फार्मा की पढ़ाई कर रही है। वह 17 नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे कॉलेज गई थी। कॉलेज में जानकारी करने पर पता चला कि वह दोपहर 12 बजे ही वहां से निकल गई थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर कोतवाली क्षेत्र के भीमगोडा स्थित गुसाईं गली से 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिजनों के अनुसार वह 17 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे घर से बिना बताए चली गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। पुलिस तीनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर लापता किशोरियों और युवती की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि टीमें तलाश में लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें