फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो लड़कियों के विवाद में समझाने पहुंचे युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस में कार्यरत अपनी दोस्त से कहासुनी करने वाली युवती को फोन पर समझाना युवक के लिए भारी पड़ गया। आरोप है कि युवती ने उसे एक स्थान पर बुलाया और लड़कों से हमला कराकर घायल कर दिया। यही नहीं उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पीड़ित ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिवपुरम निवासी अजय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी दोस्त की एक कार्यालय में एक युवती से कहासुनी हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर अजय ने युवती को फोन कर समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान युवती ने उसके साथ भी फोन पर गाली-गलौज की। अजय के अनुसार, 23 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे उसे रामनगर स्थित शिव चौक पर बुलाया गया। आरोप है कि वहां युतवी ने कुछ लड़कों के साथ मिलकर उसपर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें