फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जेल से जमानत पर बाहर आए युवक की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब तीन माह पूर्व हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को जल्द ही हत्या के खुलासे के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या के मामले में अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन




मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव झबीरन निवासी अंकित (26) के पास बुधवार शाम मोबाइल पर किसी की कॉल आई थी। इसके बाद वह घर से बिना बताए चला गया था। देर रात तक भी वह घर नहीं लौटा था। परिजनों ने उसके मोबाइल पर भी कॉल की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बृहस्पतिवार सुबह कुछ युवक गांव के पास ही सड़क पर दौड़ लगा रहे थे। उनकी नजर सड़क किनारे बने श्मशान घाट के पास एक कूड़ेदान पर पड़ी जिसमें उन्होंने अंकित का शव लहूलुहान हालत में पड़ा देखा और सूचना गांव में दी।

सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ मंगलौर विवेक कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जानकारी ली। इस बीच पुलिस ने मृतक के शरीर की जांच की तो कई स्थानों पर चाकू से गोदने के निशान मिले। पुलिस ने परिजनों से अंकित के बारे में जानकारी ली। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




वहीं, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। साथ ही पुलिस को जल्द से जल्द हत्या के खुलासे के निर्देश दिए। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही जानकारी की जा रही है कि हत्या के पीछे कौन लोग हैं और क्या कारण है। उन्होंने बताया कि जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

युवक की हत्या में गया था जेल



पुलिस के अनुसार अंकित तीन माह पहले ही हत्या के मामले में जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था। 28 जून 2024 को ग्राम कुरड़ी निवासी कपिल सैनी की हत्या हो गई थी। उसका शव झबीरन गांव के पास जंगल से बरामद हुआ था। कपिल के पिता संजय ने अंकित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया बया था। पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अंकित को नवंबर में हत्या के मामले में जमानत मिल गई थी और वह बाहर आ गया था।

हत्या की सुपारी देने की बात आई सामने



अंकित की हाल ही में हत्या की सुपारी दिए जाने की जानकारी मिली थी। परिजनों के मुताबिक कुछ दिनों पहले अंकित को एक कॉल आई थी। अंकित ने परिजनों को बताया था कि उसकी हत्या की सुपारी भाई जी के नाम के बदमाश को दी गई है। सीओ विवेक कुमार ने बताया कि परिजनों ने ऐसी जानकारी दी है। इस बाबत भी जांच की जा रही है। साथ ही मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य



हत्या के मामले में हरिद्वार से भी फाेरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास से खून व मिट्टी के नमूने लिए। साथ ही घटनास्थल के आसपास मिले पैरों के निशानों की भी जांच की। वहीं, सीआईयू की टीम ने भी घटनास्थल से टावर डंप के जरिए कई मोबाइल नंबरों को उठाया है और उनकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें