फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: युवक को रास्ते में रोका, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

Sat, 28 Mar 2026 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक युवक को रास्ते में रोककर चार से पांच बाइकों पर सवारों ने उसे लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पांच नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, भगवतीपुरम कॉलोनी निवासी माता प्रसाद मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा राहुल मिश्रा 24 मार्च की रात करीब 10:30 बजे पीठ पुलिया जगजीतपुर से आवंला बाग होते हुए घर लौट रहा था। इसी दौरान एक पीजी के सामने पहले से घात लगाए बैठे प्रिंस कश्यप, दिवस, कुन्नु प्रजापति, बोडा समेत अन्य युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर राहुल मिश्रा पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसे जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा गया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को परिजन तत्काल न्यू हरिद्वार स्थित एक मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें