फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तमंचे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे का आदी है और लोगों को तमंचा दिखाकर रुपये लेने की बात उसने पूछताछ में बताई है। आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार की देर रात टीम पुलिस लाइन चौराहा रोशनाबाद में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक युवक ने टीम को देखकर अचानक रास्ता बदल लिया और भागने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन थापा निवासी नवोदय नगर, सिडकुल बताया। सीओ सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने नशे का आदी होने और लोगों को तमंचा दिखाकर रुपये लेने की बात कही है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें