मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड पर लक्सर और रायसी रेलवे स्टेशन के मध्य खडंजा कुतुबपुर गांव के पास से होकर रेलवे लाइन गुजरती है। मंगलवार देर रात को गांव निवासी 22 वर्षीय युवक राशिद रेलवे लाइन क्रॉस करते समय यहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर आ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है। संवाद