फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विधवा महिला से मकान के नाम पर 11 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र में जमीन के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। जवाई खेड़ा निवासी एक विधवा महिला से 11 लाख रुपये ठग लिए गए। उसे सरकारी सीलिंग भूमि पर बना मकान पुश्तैनी बताकर बेचा गया। पीड़िता फरीदा ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन




महिला ने बताया कि कलियर के एक व्यक्ति और उसके साथी ने उसे मकान दिखाया। उन्होंने इसे अपनी पुश्तैनी संपत्ति बताकर बिक्री के लिए तैयार किया। आरोपियों ने भरोसा दिलाकर मकान का बैनामा भी करा दिया। महिला ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी 11 लाख रुपये में यह मकान खरीदा था। कुछ ही दिनों बाद मकान पर सरकारी नोटिस चस्पा हो गया। नोटिस में इसे सीलिंग की भूमि बताया गया जिससे उसे ठगी का एहसास हुआ।

पीड़िता ने आरोपियों से जब अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी बौखला गए और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट पर उतारू हो गए। उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है और सार्वजनिक बेइज्जती भी की जा रही है। महिला ने पुलिस से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रकम वापसी और जानमाल की सुरक्षा की मांग की है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें