I
I
I
Iतीन में शुरू होगा काम, भीख मांगने वाले बच्चे भेजे जाएंगे बाल सुधार गृहI
रुड़की परिवहन डिपो परिसर में चाइल्ड केयर बूथ बनाने के लिए केंद्र से आई दो सदस्यीय टीम ने वर्कशॉप के पास स्थान का चयन किया है। अगले तीन से चार दिनों के अंदर बूथ निर्माण का काम शुरू होने की उम्मीद है। बूथ बनने के बाद भीख मांगने वाले बच्चों और किशोरों की काउंसलिंग कर बाल सुधार गृह हरिद्वार भेजा जाएगा।
रुड़की डिपो प्रबंधन की ओर से कुछ माह पूर्व केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर डिपो परिसर में चाइल्ड बूथ केयर स्थापित करने की मांग की गई थी। इस पर सरकार की ओर से बूथ स्थापित करने की अनुमति दी गई थी। इस बूथ को स्थापित करने के पीछे मंशा थी कि रोडवेज बस स्टैंड के आसपास बड़ी संख्या में भीख मांगने वाले बच्चों की काउंसिलिंग कर बाल सुधार गृह भेजकर पढ़ाया-लिखाया जा सके। इसी क्रम में बूथ निर्माण के लिए केंद्र की ओर से बुधवार को दो सदस्यीय टीम डिपो पहुंची और एजीएम केके मल्होत्रा से मुलाकात की। इसके बाद टीम वर्कशॉप के पास खाली पड़े स्थान का चयन किया है। रुड़की परिवहन डिपो के एजीएम केके मल्होत्रा ने बताया कि टीम ने जगह चयनित कर ली है। टीम ने जानकारी दी है कि तीन से चार दिन के भीतर बूथ निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
Iदिन में महिला और रात को पुरुष कर्मचारी होंगे तैनातI
एजीएम केके मल्होत्रा ने बताया कि बूथ पर दिन के समय बच्चों की काउंसिलिंग के लिए दो महिला कर्मचारी और रात को दो पुरुष कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा एक सुरक्षा गार्ड भी बूथ पर तैनात रहेगा।