फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: टायर फटने से सब्जी से भरा ट्रक पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद हाईवे पर गुरुवार देर रात फल और सब्जियों से भरे ट्रक का टायर फट गया। इस वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में कोई जन हानि नहीं हुई। गुरुवार रात एक ट्रक नजीबाबाद हाइवे फल और सब्जियां लेकर गढ़वाल की ओर जा रहा था। वन विकास निगम के डिपो के समीप अचानक उसका टायर फट गया। और बीच सड़क पर ही ट्रक पलट गया। श्यामपुर थाना थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने के कारण सड़क दूसरे वाहनों के टकराने का भारी खतरा बना हुआ था। तत्काल चारों ओर रिफ्लेक्टर लगवाए। आने वाले अन्य वाहन चालकों को सड़क पर पलटे हुए वाहन का आभास हो सके और किसी अन्य भिड़ंत से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें