झबरेड़ा थाने के पास बुधवार रात हुए सड़क हादसे में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसमें ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को किसी अज्ञात ट्रक ने साइड मारी जिसके बाद ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय चालक सयाद, निवासी कासमपुर थाना पथरी ने कूदकर जान बचा ली। चालक सैयद ने घटना के संबंध में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद