फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एनएसजी कमांडो की अस्पताल में हुई मौत के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
- देर रात तक चले हंगामे के बाद सीएमओ ने दिए आदेश, पुलिस कर रही रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी
विज्ञापन

रुड़की। एनएसजी कमांडो की विगत रविवार को दुर्घटना के बाद एक प्राइवेट अस्पताल में हुई संदिग्ध हालात में मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजनों ने नर्सिंग होम प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए देर रात तक प्रदर्शन किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा निवासी धनप्रकाश (37) एनएसजी कमांडो थे और उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल में थी। रविवार को वह भगवानपुर में बाइक से एक रिश्तेदार के वहां कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सालियर के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस से साइड लगने के कारण वह घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घायल कमांडो को चावमंडी तिराहे के पास स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। आरोप है कि काफी देर तक डॉक्टर जांच के लिए नहीं पहुंचे और एक कर्मचारी ने उन्हें इंजेक्शन लगा दिया। कुछ देर बाद कमांडो की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा किया और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। रात करीब एक बजे तक चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे सीएमओ ने मामले में जांच के आदेश दिए जिसके बाद मामला शांत हुआ। सोमवार सुबह मृतक के पिता रामगोपाल ने बस चालक और नर्सिंग होम प्रबंधन के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं शाम को नर्सिंग होम बंद मिला। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने ताला लगाने से इन्कार किया है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल और दमकल की गाड़ी तैनात की गई है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें