फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लाइसेंसी रिवाॅल्वर से चली गोली, दुकान के फ्रिज में धंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिक्कमपुर गांव में एक दुकान में युवक के लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली छिटककर यहां रखे फ्रिज में जा धंसी। गोली से शस्त्रधारक का अंगूठा घायल होने की भी जानकारी है। गनीमत रही कि गोली सीधे किसी को नहीं लगी। पुलिस ने दुकान स्वामी की तहरीर पर शस्त्रधारक और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव निवासी पंकज कुमार की गांव में परचून की दुकान है। 18 अक्तूबर को देर शाम को वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान गांव का ही आरोपी रवि अपने साथी पंकज व एक अन्य के साथ कार में उसकी दुकान पर पहुंचा। दोनों युवक कार में ही कुछ दूर बैठे थे। रवि कार से उतरकर सामान खरीदने लगा। इसी दौरान किसी ने उसके पास मौजूद लाइसेंसी रिवाॅल्वर देखने की बात कही। उसने रिवाॅल्वर बाहर निकाला तभी अचानक उससे गोली चल गई। गोली छिटककर रवि के अंगूठे को घायल करते हुए दुकान में रखे फ्रिज में जाकर धंस गई। गोली चलने से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर भिक्कमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रवि व उसके साथी पंकज के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथमदृष्टया शस्त्रधारक की लापरवाही से गोली चलने का मामला सामने आया है। प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपी के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण के संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें