फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 50 हजार हड़पने और पांच लाख की रंगदारी मांगने पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन हाईवे पर मिट्टी भराई के काम में बाधा डालने और 50 हजार रुपये हड़पने व पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने वसीम निवासी रहमतपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


रहमतपुर निवासी इंतियाजुल ने कलियर थाने में तहरीर देकर बताया कि वह कृष्णा कॉन्स्टिलेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन हाईवे पर मिट्टी भराई का कार्य कर रहा है। गांव का ही युवक वसीम कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा है।



वसीम ने उससे पहले 50 हजार रुपये की रकम हड़प ली और लगातार ब्लैकमेल करते हुए अब पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। मांग पूरी न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर वसीम निवासी रहमतपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें