फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हलाला पीड़िता को तमंचा दिखाकर धमकाने के आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न, मारपीट, तीन तलाक और हलाला के मामले की पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर कोर्ट परिसर के पास तमंचा दिखाकर धमकाने व समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली को भगवानपुर कोतावली क्षेत्र निवासी हलाला पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उसने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, तीन तलाक और हलाला समेत गंभीर धाराओं में पहले से केस दर्ज कराया हुआ है। आरोप है कि 20 जुलाई को वह परिवार न्यायालय में पेशी पर पहुंची थी।
तभी कोर्ट परिसर के पास मौजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने घूरकर रास्ता रोकने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी रहमान ने तमंचा दिखाकर उसे डराने-धमकाने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसके परिजन मौके पर पहुंच गए जिसके बाद उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार केस में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और उसे व उसके परिवार को जान का खतरा है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मोहम्मद दानिश, रहमान, फरहीन और उस्मान निवासी भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें