फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पिरान कलियर में पुराने कचरे के निस्तारण के लिए लगेगा प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर में लंबे समय से जमा पुराने कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। नगर पंचायत की ओर से स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तह त लीगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत ने दोबारा ई-टेंडर जारी किया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित फर्म को काम सौंपा जाएगा। इससे पुराने कचरे के निस्तारण की राह आसान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नगर पंचायत की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ई-टेंडर से संबंधित विवरण 17 अक्तूबर से ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है। ऑनलाइन निविदा प्रपत्र भरने की प्रक्रिया 19 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि दो नवंबर दोपहर तीन बजे तक निर्धारित की गई है।
वहीं, ऑनलाइन टेंडर जमा करने की अंतिम समय सीमा तीन नवंबर शाम तीन बजे तक है। इसी दिन शाम चार बजे निविदाएं खोली जाएंगी। निविदा में शामिल होने वाली फर्मों को संबंधित तकनीकी अभिलेख नगर पंचायत कार्यालय में भी जमा कराने होंगे। इसके लिए दो नवंबर शाम चार बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान और नगर पंचायत अध्यक्ष समीना ने बताया कि प्लांट के जरिए पुराने कूड़े के निस्तारण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें