फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नया सत्र शुरू हुए बीत गया एक माह, स्कूलों में नहीं पहुंचीं कई किताबें

Mon, 11 May 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- अंग्रेजी, संस्कृत और गणित की किताबों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
विज्ञापन

रुड़की/भगवानपुर। सरकारी स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र शुरू हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक कई स्कूलों में अंग्रेजी, संस्कृत, गणित और हमारे आसपास विषय की किताबें नहीं पहुंच पाई हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में हर साल सत्र की शुरुआत में निशुल्क पुस्तकें वितरित की जाती हैं, ताकि पढ़ाई समय पर शुरू हो सके। लेकिन इस बार अप्रैल में सत्र शुरू होने के बावजूद मई तक भी कई किताबें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन


खेलपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में हमारे आसपास और अंग्रेजी, कक्षा चार में हमारे आसपास और गणित तथा कक्षा पांच में संस्कृत और हमारे आसपास की किताबें अब तक नहीं पहुंची हैं। अभिभावकों का कहना है कि किताबों की कमी से छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है और वे घर पर भी अध्ययन नहीं कर पा रहे हैं। अभिभावकों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार दावे तो बड़े करती है, लेकिन सत्र शुरू होने के बाद भी किताबें न पहुंचना लापरवाही को दर्शाता है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर अभिषेक शुक्ला ने बताया कि कुछ विषयों की किताबें अभी उपलब्ध नहीं हुई हैं। जैसे ही विभाग की ओर से किताबें भेजी जा रही हैं, उन्हें तुरंत स्कूलों में वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें