फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कथा समापन पर मानव कल्याण का दिया संदेश

Wed, 03 Jun 2026 03:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। नगर पंचायत इमलीखेड़ा में पिछले सात दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को विधि-विधान के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालु भक्तों ने हवन-यज्ञ एवं महाआरती में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथावाचक पंडित कृष्णानंदन महाराज व आचार्य शिवम शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए धर्म, भक्ति एवं मानव कल्याण का संदेश दिया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सतीश प्रजापति, अनिल प्रजापति, नीटू प्रजापति, अजय सिंह, अंकुर प्रजापति, कलीराम प्रजापति, अरुण प्रजापति, जयकार सिंह, रवि प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें