फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मूर्ति का आकार बदलने को सौंपा ज्ञापन

Thu, 16 Apr 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मूर्ति का आकार बदलने को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

झबरेड़ा। आजाद समाज पार्टी के नेता महक सिंह ने आंबेडकर की बड़े आकार की मूर्ति लगवाने की मांग नगर पंचायत अध्यक्ष से की है। उन्होंने इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन दिया है। आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को दिए ज्ञापन में बताया कि झबरेड़ा कस्बा में चार दिन पहले इकबालपुर मार्ग के मानकपुर-आदमपुर चौराहे पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया गया था। उन्होंने बताया कि चौराहे पर लगाई गई बाबा साहेब की मूर्ति का आकार बहुत ही छोटा बनाया गया है, जिससे मूर्ति पर माल्यार्पण भी आसानी से नहीं हो पा रहा है। जनता की लगातार मांग को देखते हुए संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को बड़े आकार का होना बहुत जरूरी है। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने बोर्ड बैठक बुलाकर उनकी मूर्ति के आकार की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें