फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नारी वंदन योजना से सशक्त होगी देश की महिलाएं

Thu, 16 Apr 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने नारी वंदन योजना को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि यह योजना देश की आधी आबादी को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। जिला कार्यालय रुड़की में डॉ. मधु सिंह ने कार्यक्रम कर कार्यकर्ताओं को बताया कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है, जिससे उनकी भागीदारी नीति निर्माण में बढ़ेगी और उनकी आवाज को सशक्त मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह आरक्षण सभी वर्गों की महिलाओं के लिए समान रूप से लागू होगा, जिससे हर समाज की महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें