फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शब-ए-बरात पर पिरान कलियर में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
शब-ए-बरात के मुबारक मौके पर मंगलवार रात दरगाह साबिर पाक में अकीदतमंदों की भारी भीड़ रही। दूर-दराज से पहुंचे जायरीनों ने दरगाह साबिर पाक में जियारत कर मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी। दरगाह परिसर स्थित साबरी जामा मस्जिद में शब-ए-बरात की मुकद्दस रात में लोगों ने नफिल नमाज अदा की। कुरआन-ए-पाक की तिलावत की और अपने गुनाहों की माफी के लिए तौबा की गई।
विज्ञापन


शब-ए-बरात को इस्लाम में फजीलत और रहमतों से भरी रात माना जाता है। इस मौके पर न सिर्फ दरगाह परिसर बल्कि आसपास की मस्जिदों और घरों में भी रातभर इबादत का सिलसिला जारी रहा। अकीदतमंदों ने पूरी रात अल्लाह की इबादत की और नफिल नमाज पढ़ी।



इबादत के बाद बुधवार सुबह सहरी कर रोजा भी रखा। शब-ए-बरात की रात ज्वालापुर, सहारनपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद सहित कई जिलों से लोग पिरान कलियर पहुंचे। वहीं इस्लामी कैलेंडर के अनुसार शब-ए-बरात शाबान माह की 14 तारीख की रात को मनाई जाती है। इस रात मुस्लिम लोग अल्लाह की इबादत कर दुआएं मांगते हैं और अपने गुनाहों से तौबा करते हैं। इस अवसर पर लोग अपने मरहूमों की कब्रों पर जाकर उनकी मगफिरत के लिए दुआ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें