फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लकड़ी से भरा लोडर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। धर्मपुर गांव से बिना अनुमति के आम के पेड़ों पर आरी चल गई। आरोप है कि ठेकेदार ने मनमानी कर आम के पेड़ रातोंरात काटकर थाना क्षेत्र से बाहर भिजवा दिए। वन विभाग, उद्यान विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई है। मामले के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और लकड़ी से लदे लोडर को पकड़ लिया।
विज्ञापन

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में एक किसान के खेत में आम के हरे-भरे पेड़ खड़े थे। मंगलवार रात को एक ठेकेदार ने बिना अनुमति के ही सात पेड़ काटकर गायब कर दिए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग की टीम को दी। सूचना पर पुलिस ने आम की लकड़ियों से भरे एक वाहन को चिह्नित कर लिया और फोन से गाड़ी का नंबर व अन्य चेकपोस्टों पर भी भेज दिया। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए आम की लकड़ियों से भरे एक लोडर को काली नदी चेक पोस्ट पर पकड़ा है। लकड़ी से भरे वाहन को सीज कर दिया गया है। रेंजर शैलेंद्र सिंह का कहना है कि लकड़ी ठेकेदार, खेत मालिक और गाड़ी मालिक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें