फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खंभों से टकराकर लोडर में लगी आग, कई घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के चुड़ियाला गांव के पास देर शाम लोडर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर में तुरंत चिंगारी उठने के बाद आग लग गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए चालक खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकला।
विज्ञापन




पिकअप चालक कृष्णा सोमवार देर शाम कस्बे से होकर गुजर रहा था। तभी लोडर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगे बिजली के खंभे को टक्कर मारता हुआ निकला। इस बीच एक खंभे से टकराने के बाद लोडर में आग लग गई। इसके बाद राहगीरों में अफरातफरी मच गई।

तभी खुद की जान बचाने के लिए चालक ने तुरंत खिड़की का शीशा तोड़कर और बाहर निकलकर जान बचाई। दुर्घटना के दौरान लोडर से निकली आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग भी सहम गए। दुर्घटना में करीब छह बिजली के खंभे टूटे तो क्षेत्र की बिजली की गुल हो गई।
विज्ञापन




सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों ने पूछताछ की। अवर अभियंता वसीम अहमद ने बताया कि पिकअप ने करीब छह खंभे क्षतिग्रस्त कर दिए हैं जिससे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हुई है। उन्होंने कहा कि मरम्मत का कार्य शुरू है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें