रोटरी क्लब अपर गंगेज, भारतीय ब्राह्मण समाज, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, एलांयस क्लब ने बैठक कर कार्यक्रम को दिया समर्थन
अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 और 20 अगस्त को आयोजित होने जा रहे महोत्सव मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने दिलचस्पी दिखाई है। कार्यालय पहुंचे स्कूल, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों के छात्रों ने यात्रा में पहुंचकर आजादी के जश्न में सड़कों पर उतरने की बात कही।
शनिवार को आयोजित बैठक बैठक में मोहम्मद उवेश, अमन, करण, अली शान, मोहम्मद शान, फाहद पाशा, मोहम्मद आरिफ, रुद्र, सूरज, संगराम, साहिल, हरीश, उजेर, भावेश पटेल, कामरान, बेताब खान, साहिब चौधरी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बैठक में रोटरी क्लब से दिलीप प्रधान, भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा, भारतीय ब्राह्मण समाज की महिला विंग की अध्यक्ष एवं शिक्षिका दीप कौशिक, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अनिल कुमार शर्मा ने अपने विचार रखे।
ये हैं हमारे सहयोगी
अमर उजाला की ओर से आयोजित मां तुझे प्रणाम महोत्सव में प्रस्तुतकर्ता समाजसेवी एवं सचिन होटल की चेयरपर्सन पूजा गुप्ता पत्नी सचिन गुप्ता के अलावा विशेष सहयोगी सरदार फर्टीलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, कमल चावला पटाखे वाले, ग्रीन वे मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, साबरी सोनी बैंड, एमएक्यूएस हर्बल, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, रेडिया पार्टनर रेड एफएम 93.5 आदि शामिल हैं।
महोत्सव से जुड़ी जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
- 9997804233, 9720141402