फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ठग ने फैक्टरी कर्मचारी के खाते से उड़ाए 33 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। साइबर ठग ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एक फैक्टरी कर्मी को झांसे में लेकर खाते से हजारों की रकम उड़ा दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले को जांच के लिए साइबर सेल भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली पुलिस को देवबंद निवासी अनिल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह भगवानपुर स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। जबकि वह परिवार के साथ रुड़की के कृष्णानगर में किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। बताया कि बुधवार की शाम वह ड्यूटी से घर आ रहे थे। इस बीच एक नंबर से उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को जिस बैंक में उनका खाता है, उसका अधिकारी बताया था। बताया था कि उनके डेबिट कार्ड की वैधता समाप्त होने वाली है।
नवीनीकरण न कराने पर उनका कार्ड बंद कर दिया जाएगा। कार्ड नवीनीकरण कराने के लिए उन्हें कार्ड पर लिखा नंबर और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। झांसे में आकर उन्होंने बैंक संबंधी जानकारी दे दी। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर 33 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए और उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने उस नंबर पर कॉल की तो वह बंद मिला। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें