फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सऊदी अरब गए युवक की गुमशुदगी दर्ज करने की तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाताखेड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति ने विदेश में कारोबार के लिए गए युवक की गुमशुदगी की तहरीर पुलिस क्षेत्राधिकारी को दी है। परिवार ने युवक के साथ अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन




फैजान ने सीओ मंगलौर को तहरीर देकर बताया कि भाई फिरोज अप्रैल 2024 में सऊदी अरब में कारोबार के लिए गया था। 16 जुलाई 2024 को भाई फिरोज भारत वापस आ रहा था लेकिन आज तक भी वह घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। युवक की साथ सऊदी अरब में काम कर रहे उसके अन्य साथी फारूक व शादाब निवासी कुमराडी कोतवाली मंगलौर से भी जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया था कि फिरोज 18 जुलाई को हमारे साथ सऊदी से भारत आया था। उसके बाद की कोई जानकारी उन्हें नहीं है। इसके बाद फिरोज ने एक वीडियो भेजा था जिसमें वह मुंबई की हाजी अली दरगाह पर दिखाई दे रहा था। शादाब ने वीडियो में बताया था कि फिरोज ठीक है उसे ढूंढने का प्रयास मत करो। इसके बाद परिवार ने फारूक और शादाब को कई बार फोन किए लेकिन उन्होंने उठाया नहीं। तभी से परिवार को अनहोनी की आशंका सता रही है। संवाद

कॉलेज प्रबंधक पर फीस वापस न करने का आरोप



झबरेड़ा। क्षेत्र के कॉलेज पर एक अभिभावक ने धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उच्च शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर की है। डेलना निवासी सुरेश कुमार ने उच्च शिक्षा मंत्री को भेजे शिकायतपत्र में बताया कि क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में उसने दो वर्ष पहले बेटी का दाखिला कराया था। इसमें फीस जमा कराते समय कॉलेज स्टाफ ने उसको फीस में छूट देने का वादा किया था लेकिन छूट तो दूर उसकी बेटी की पढ़ाई भी नहीं हो पाई है। वह दो साल से फीस वापसी के लिए चक्कर काट रहे हैं। वहीं 25 हजार की फीस की रकम वापस न मिलने से उनकी बेटी का कहीं और भी दाखिला नहीं हो पाया है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी करने की जांच कर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार



भगवानपुर। कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी के निर्देश पर शुक्रवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सिकन्दरपुर जाने वाले रास्ते से एक व्यक्ति को रोका था। तलाशी लेने पर उसके पास से देसी शराब के 49 पव्वे बरामद हुए। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम राजेन्द्र निवासी ग्राम सिरचन्दी, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें