फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: इमलीखेड़ा में फूलों की होली, सौहार्द का दिया संदेश

Sun, 01 Mar 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया
विज्ञापन

इमलीखेड़ा में फूलों की होली, सौहार्द का दिया संदेश
पिरान कलियर। नगर पंचायत इमलीखेड़ा के अध्यक्ष मनोज सैनी की ओर से रविवार को इमलीखेड़ा सैनी चौक पर भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगरवासियों ने फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में फोनिक्स ग्रुप के चेयरमैन चैरब जैन, भाजपा नेता जय भगवान सैनी, नगर पंचायत के सभासदों समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे पर पुष्पवर्षा कर होली की शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि होली का पर्व रंगों के साथ रिश्तों में भी नई मिठास घोलता है। यह त्योहार समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न पर्वों और परंपराओं का देश है और होली उनमें प्रमुख स्थान रखती है। कार्यक्रम में राधेश्याम, ज्ञानचंद, डॉ. विजय पाल, अजय गोयल, बबलू लाला, अर्जुन सैनी, सचिन पाल, जय कुमार, नितिन सैनी, पप्पू कश्यप, सचिन सैनी, अंकित आर्य, बसंत सैनी, मोहित सैनी और तेजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें