लक्सर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, रायसी चौकी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को शनिवार की रात मुखबिर से एक व्यक्ति के कच्ची शराब लेकर आने की सूचना मिली थी। सूचना पर उन्होंने अकौढ़ा गांव के मार्ग से आरोपी समीर उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम कंकरखाता को पकड़ा। आरोपी से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद