फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 15 मकान मालिकों पर लगाया 1.50 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाल अमरजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों पर छापा मारकर सत्यापन प्रक्रिया को परखा। अभियान के दौरान पुलिस ने पाया कि कई मकान मालिकों और प्रतिष्ठान स्वामियों ने अपने यहां रह रहे किरायेदारों और मजदूरों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सत्यापन न कराने वाले 15 मालिकों के चालान किए गए जिनकी कुल धनराशि एक लाख 50 हजार है। संदिग्ध गतिविधि और नियमों की अनदेखी पर 12 व्यक्तियों के चालान कर 3,000 रुपये का नकद शमन शुल्क वसूला गया। अभियान के दौरान कुल 79 व्यक्तियों, किरायेदार, भट्ठा मजदूरों, फैक्टरी वर्कर और गन्ना कोल्हू मजदूरों का मौके पर सत्यापन किया गया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें