फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 10 हजार का इनामी नशा तस्कर देहरादून से गिरफ्तार

Thu, 11 Dec 2025 12:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
10 हजार का इनामी नशा तस्कर देहरादून से गिरफ्तार
विज्ञापन





डेढ़ साल पूर्व स्मैक के साथ पकड़ा गया था आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी



मंगलौर। डेढ़ साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी नशा तस्कर को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है।

मंगलौर कोतवाली पुलिस ने फरवरी 2024 में जावेद निवासी गांधीग्राम देहरादून को 262 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था। जमानत के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार आरोपी को दबोचने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी लेकिन उसका सुराग नहीं लग पा रहा था। इसके बाद पुलिस कप्तान ने फरार नशा तस्कर पर 10 हजार इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली को मंगलवार को मुखबिर ने सूचना दी कि 10 हजार रुपये का इनामी नशा तस्कर अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया और टीम को देहरादून के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मंगलवार रात को दबिश के दौरान 10 हजार के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि डेढ़ साल से फरार जावेद निवासी गांधीग्राम, देहरादून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें