फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मशीन देने का झांसा देकर लाखों की ठगी, मामला दर्ज

Sun, 08 Feb 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
विज्ञापन

आरोपी ने रुड़की की ऑटो पार्ट्स कंपनी में 25.72 हजार की मशीन भेजने का दिया था आश्वासन
रुड़की। एक उद्यमी से ऑटो पार्ट्स बनाने की मशीन भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मानकपुर आदमपुर झबरेड़ा निवासी जीतू कुमार ने पुलिस को बताया कि देवभूमि औद्योगिक क्षेत्र, गांव बंदाखेड़ी में उनकी ऑटो पार्ट्स बनाने की कंपनी है। जनवरी 2024 में उनका संपर्क पुणे के त्रिवेणीनगर, तलवाड़ा रोड, निगड़ी स्थित राज इंजीनियरिंग के सुनील शर्मा से हुआ था। आरोप है कि शर्मा ने उन्हें हाउस क्रिम्पिंग और एयर टेस्टिंग मशीन विद लिक्विड देने का सौदा 25 लाख 72 हजार 695 रुपये में तय किया। दो फरवरी 2024 को मशीन भेजने और भुगतान की बात पक्की होने पर जीतू ने राज इंजीनियरिंग के खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। शेष रकम मशीन की डिलीवरी होने के बाद देने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि रकम भेजने के बाद न तो मशीन भेजी गई और न ही अब तक पैसे वापस किए गए। जब उन्होंने आरोपी से संपर्क किया तो उसने गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।मामले में अपर उप निरीक्षक मनीष कवि ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुनील शर्मा और राज इंजीनियरिंग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें