फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सराफा कारोबारी से नकदी से भरा बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकान बंद कर रहे सराफा कारोबारी के हाथ से लाखों रुपये की नकदी से भरा बैग लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


प्रेम मंदिर रोड रुड़की निवासी रवि लूथरा ने कस्बे के चौक बाजार में ज्वेलर्स की दुकान कर रखी है। रोजाना की तरह मंगलवार देर रात करीब 8:30 बजे रवि लूथरा अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात बदमाश आए और सर्राफा कारोबारी के हाथ से नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने शोर मचाया लेकिन बदमाश रफूचक्कर होने में कामयाब हो गए।



पीड़ित ने बताया कि बैग में करीब तीन लाख की नकदी के साथ ही मोबाइल फोन, दुकान की चाभी व अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें