फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, कई कांवड़िए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर-रुड़की मार्ग पर एक कांवड़ वाहन पलट गया। इसमें सवार कांवड़िए घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार दिलाया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सोनीपत हरियाणा से एक कांवड़ वाहन लक्सर होते हुए हरिद्वार जा रहा था। जैसे ही वह वाहन लक्सर-रुड़की मार्ग पर कुआखेड़ा गांव के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसमें सवार कांवड़ि़या सुदामा, श्याम व रविंद्र समेत कई घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया। वाहन को क्रेन के जरिए हटाया। इस दौरान काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने काफी देर बाद जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि घायलों को हरिद्वार रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें