फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सीएम से मिला 41 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, सौंपा मांग पत्र

Fri, 12 Dec 2025 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
सीएम को मांगपत्र सौंपते भाकियू तोमर गुट के किसान। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
सीएम से मिला 41 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

रुड़की। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में 41 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिला। सीएम को 31 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। सीएम ने समाधान का भरोसा दिया है। प्रमुख मांगों में गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल, बकाया भुगतान, जंगली जानवरों व हाथियों द्वारा नष्ट की गई फसलों का मुआवजा, हमले में घायल या मृत किसानों को क्षतिपूर्ति, बरसात के दौरान नदियों के कटान से हुए नुकसान का मुआवजा तथा उत्तराखंड में 10 वर्ष से रह रहे लोगों को राज्य नागरिकता दिलाने की आदि मांग शामिल है। इस मौके पर मुख्य अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, तालीब हसन, भूपेंद्र चौहान, अंकित चौहान, हाजी मुस्तकीम, प्रवेंद्र चौधरी, सुमित उपाध्याय, अजय त्यागी, वीरेंद्र तेवतिया, राजीव मलिक एवं नितिन रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें