फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रोडवेज बस से टकराई बाइक, 25 वर्षीय युवक की मौत

Sun, 05 Apr 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, बस कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल कलाम चौक के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुड़की की ओर से आ रही बाइक की सामने से आ रही हरिद्वार डिपो की रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो गई। युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात एक बाइक सवार रुड़की की ओर से मंगलौर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह अब्दुल कलाम चौक के पास पहुंचा, उसने आगे चल रही एक कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रही हरिद्वार डिपो की रोडवेज बस से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां । बताया कि मृतक की पहचान 25 वर्षीय फरमान निवासी मोहल्ला पीरगढ़ी, मंगलौर के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मोहल्ले में शोक का माहौल है। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि अभी पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें