फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर स्वच्छता दूतों ने बच्चों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेडपुर में ‘स्वच्छ आदत, स्वच्छ भारत’ के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। विद्यालय में बेहतर कल के निर्माण में योगदान देने का आग्रह भी किया गया।
विज्ञापन

बाल दिवस के अवसर पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता दूत अंकित चौधरी, सन्नी रावत, अंकुश कुमार ने ‘स्वच्छता आदत’ खेल के जरिए बच्चों के स्वच्छता प्रश्नोत्तरी आयोजित की। तीनों वक्ताओं ने कहा कि गंदे हाथ बीमारियों को आमंत्रित करते हैं। हाथ की सफाई के प्रति बच्चों में जागरुकता का अभाव है। साथ ही बड़े बुजुर्ग भी हाथ धोने में कोताही बरतते हैं। ऐसे में खाने के साथ पेट में कीटाणु भी जाते हैं। प्रधानाध्यापिका हिना कौसर ने कहा की सभी को साबुन से हाथ धोने की आदत डालनी चाहिए। शिक्षक संजय वत्स ने कहा कि जीवाणु, विषाणु और परजीवी से डायरिया, मलेरिया, हैजा, फाइलेरिया आदि बीमारियां होती हैं। मात्र साबुन से हाथ धोने से ही इस तरह की बीमारियों में 40 प्रतिशत से अधिक और श्वसन संक्रमणों में 30 प्रतिशत से अधिक की कमी हो सकती है। इस अवसर पर बच्चों को ‘स्वच्छ आदत’ पुस्तक भी भेंट की गई। इस अवसर पर हिना कौसर, संजय वत्स, पंकज, नितिन, इरफाना, सन्नो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें